देशभर में मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा का पर्व

सलोनी तिवारी : दिल्ली : देशभर में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया  जा रहा है।  आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान एवं दान बहुत ही शुभ माना जाता है।  गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर देश भर में  गंगा के तटों पर भक्तों की भारी भीड़ है। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की भी पूजा होती है।  मंदिरों व आश्रमों में  गुरुदीक्षा व पादिका पूजन का भी आयोजन लगातार हो रहा है।  प्रशासन  की ओर से भी  सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं। कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरो से घाटों की निगरानी भी की जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *