स्वप्निल कुसाले की अप्रत्यशित जीत ने रचा इतिहास,किया तीसरा पदक देश के नाम

नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक में स्वप्निल से पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता जीतकर देश का नाम किया ठगा था। वहीं, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भी कांस्य अपने नाम किया था।

नई दिल्ली-स्वप्निल कुसाले ने एक और नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रतिस्पर्धा मे थ्री पोजिशन से कास्य पदक देश के नाम किया है। इस ओलंपिक में शूटिंग में भारत को तीसरा पदक है। स्वप्निल से पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य जीता था। वहीं, मनु ने सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में भी एक कांस्य अपने नाम किया था। स्वप्निल महिला या पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। स्वप्निल का पदक विजेता बने जो कि अप्रत्याशित था। अप्रत्याशित इसलिए था। सभी ने उन्हें पदक की दौड़ से बाहर रखा था। हालांकि, स्वप्निल ने सभी को चौंकाते हुए कांस्य पदक को अपने कब्जे मे ले लिया है। राइफल थ्री पोजिशन में निशानेबाज तीन पोजिशन में निशाना लगाता है। इनमें नीलिंग यानी घुटने के बल बैठकर, प्रोन यानी पेट के बल लेटकर और स्टैंडिंग यानी खड़े खड़े होकर निशाना लगाया जाता है। स्वप्निल नीलिंग और प्रोन तक पीछे चल रहे थे। हालांकि, स्टैंडिंग पोजिशन में स्वप्निल ने गजब का कम बैक किया और पदक अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *