बॉडी की इम्युनिटी को रखना है स्ट्रांग तो खाने में बढ़ाएं इन तत्वों की मात्रा

नई दिल्ली। शरीर को स्वास्थ्य और हेल्थी रखने के लिए सबसे जरुरी है इम्युनिटी को मजबूत करना लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैसे मजबूत किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप होने खान पान और दिनचर्या में महत्वपूर्ण बदलाव जरुरी हैं।

डॉक्टरों का मानना है कि हर उम्र के लोगों को शरीर की इम्युनिटी को स्ट्रांग करना चाहिए। इसके लिए खान पान पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इम्युनिटी स्ट्रांग के लिए स्प्लीमेंट्स का सेवन सेवन करने के बजाय पौष्टिक आहार को थाली का हिस्सा बनाएं। थाली में कुछ चीजों को अगर शामिल कर लिया जाए तो इससे बेहतर लाभ पाया जा सकता है।

कौन हैं वो चीजें जो प्रतिरक्षा प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में अहम् भूमिका होती है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त मसाले- खाने वाले मसाले जैसे हल्दी, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी ये सभी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले मसाले हैं। ये आपके शरीर को शुद्ध करते हैं और आपके शरीर के सुरक्षा तंत्र मजबूत करते हैं। हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन, शरीर पर एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव डालता है। करक्यूमिन को इम्युनिटी बूस्टर माना जाता और यह एंटीवायरल के रूप में भी काम करता है।

डेयरी उत्पादों का सेवन जरूरी-आपके खाने में डेयरी उत्पाद जरूर होने चाहिए। दही, दूध, पनीर जैसे डेयरी उत्पादों को विटामिन्स और प्रोटीन से भरपूर माना जाता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। दही को प्रोबायोटिक्स का अच्छा स्रोत माना जाता है जो पाचन को ठीक रखने के लिए आंतों में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। सभी लोगों को नियमित रूप से इसका सेवन करना चाहिए।

खट्टे फलों का सेवन है जरुरी-लगभग सभी खट्टे फलों में विटामिन-सी प्रचुर मात्र में पाया जाता है। संतरे, नींबू, अनानास जैसे फलों का सेवन करना शरीर के लिए आवश्यक इस विटामिन की आसानी से पूर्ति करने के साथ इम्युनिटी को बढ़ाने और गंभीर रोगों को खतरे से बचाने में सहायक हो सकता है। विटामिन-सी को प्रतिरक्षा तंत्र का के लिए सबसे आवश्यक और लाभकारी गुण माना जाता है। ये सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक है, जो संक्रमण और बैड वैक्टिरिया से लड़ने में आपकी मदद करती है

हरी-पत्तेदार सब्जियाँ- पालक, ब्रोकली जैसी सब्जियों को सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। ये सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन्स (विटामिन ए, सी, ई), खनिजों और फाइबर से भरपूर होती हैं। ये पोषक तत्व हमारे इम्यून सिस्टम की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर के लिए आवश्यक ज्यादातर पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं। शोध में पाया गया है कि जो लोग हरी सब्जियों का सेवन अधिक करते हैं उनके बीमार पड़ने का खतरा कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *