देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, मंदिर हुए जलमग्न

नई दिल्ली– लगातार  हो रही भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में पुणे के एकता नगर में जल-भराव की स्थिति पैदा हो गई। पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है। लोगों को अपने घरों के बीतर ही रहने को मजबूर हैं। नासिक में लगातार बारिश के कारण गोदावरी नदी के नीचे कई मंदिर जलमग्न हो गए।

इस मानसून का कहर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। कई इलाकों में जलभराव होने के कारण लोगों को मुशीबत का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के वलसाड में औरंगा में नदी का जलस्तर बढ़ने से इलाके में बाढ़ आ गई। नवसारी में भारी बारिश के कारण बिलिमोरा शहर जलमग्न हो गया। वहीं दूसरी तरफ, महाराष्ट्र का हाल भी कुछ ऐसा ही है।

भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में पुणे के एकता नगर में जल-भराव की स्थिति पैदा हो गई। पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है। लोगों को अपने घरों के बीतर ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा हैं। नासिक में लगातार बारिश के कारण गोदावरी नदी के नीचे कई मंदिर जलमग्न हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *