हॉकी टीम इंडिया ने लहराया परचम, सीएम ने प्लेयर को दी शुभकामनाएं, किया 1करोड़ देने की घोषणा

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को मध्य प्रदेश सरकार एक लाख रुपये देकर सम्मानित करेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक से वीडिओ कॉल पर बात कर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

हॉकी टीम ने जीता कास्य पदक-

भारतीय पुरुष हॉकी टीम नें पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले भारतीय टीम ने टोक्यो 2020 में 41 साल का सूखा समाप्त कर भी कांस्य पदक जीता था। हॉकी के ओलंपिक इतिहास में लगातार दूसरी बार भारत के ब्रॉन्ज मेडल जीतकर परचम लहराया है। इस टीम में मध्यप्रदेश के हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद भी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विवेक सागर से वीडिओ कॉल पर बात कर जीत की बधाई दी। साथ ही उन्हें एक करोड़ रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।

सीएम यादव ने फोन कर दी बधाई-पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी और हमारे मध्यप्रदेश के गौरव विवेक सागर प्रसाद को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से विवेक को एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिस लगन और परिश्रम से टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, वह प्रशंसनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *