ओलम्पिक विजेता नीरज और मनु की शादी कि अफवाहों पर मनु के पिता ने कही ये बात..

नई दिल्ली। ओलम्पिक के समापन समारोह के दौरान मनु भाकर की मां को नीरज चोपड़ा से बात करते हुए देखा गया था। इस दौरान मनु की मां सुमेधा को नीरज से अपने सिर पर हाथ रखकर कसम लेते भी देखा गया था।

पेरिस ओलंपिक भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। भारतीय भारतीय टीम कुल 6 पदक (एक रजत और पांच कांस्य) अपने नाम करने में कामयाब रही। इस खेल में मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास के पन्नों पर अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से अंकित कर दिया। मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गईं। वहीं, नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक अपने नाम कर लिया। अब सोशल मीडिया पर मनु और नीरज की शादी को लेकर धुंआधार अफवाहें उड़ रही हैं।

दरअसल, समापन समारोह के दौरान मनु भाकर की मां को नीरज चोपड़ा से बात करते हुए देखा गया था। इस दौरान मनु की मां सुमेधा को उनसे अपने सिर पर हाथ रखकर कसम लेते भी देखा गया था, जिसका वीडियो सोशलमीडिया में जमकर वारयल हो रहा है। वहीं, कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर अफवाहें भी उड़ा दी।

दोनों की शादी की अफवाह पर मनु के पिता ने कही ये बात-इस पर अब मनु के पिता किशन भाकर ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि नीरज उनके और उनकी पत्नी के लिए बेटे की तरह हैं। किशन ने कहा- मनु अभी बहुत छोटी है। उसकी शादी की उम्र भी नहीं हुई है। अभी तो इस बारे में सोचा भी नहीं है। मनु की मां नीरज को अपने बेटे जैसा मानती हैं।

किशन ने अपनी पत्नी सुमेधा और नीरज के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, देखिए ऐसा है कि मनु की मां, नीरज चोपड़ा को भी अपने बेटे के जैसा ही मानती हैं। इसी नाते दोनों के बीच उस दिन बातें हो रही थी। उन्होंने नीरज से कहा कि वो इस खेल को अभी काफी कुछ दे सकते हैं। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतना भी बहुत बड़ी बात होती है। आप मनु की तरह खेल को छोड़ने का ख्याल भी मन में मत लाइएगा और बेहतर कर सकते हो और बेहतर करके दिखाओ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *