जानें आज का राशिफल किस राशि के लिए रहने वाला हो आज का दिन बेहद खास

नई दिल्ली। आज सावन माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। वहीं आज शाम 4 बजकर 6 मिनट इंद्र योग रहेगा। इसके साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहने वाला है , उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आज हम कुछ उपाय और समाधान कर अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं। ये भी जानेंगे आज क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

मेष राशि-

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका दिन एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समस्या का हल चुटकी में निकालने में सक्षम रहेंगे। आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का मौका भी मिलेगा। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो आपसी सहमति से सुलझ सकता है। आज घर के कार्यों को सुव्यवस्थित करने में व्यस्तता बनी रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि

आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। अगर मन में किसी बात को लेकर कुछ नकारात्मक विचार उठ रहे हैं तो उन पर काबू पाने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। आज आप लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों या मेडिटेशन आदि में बिताएंगे इससे काफी हद तक आपको सुकून मिल सकता है। कार्यक्षेत्र की आंतरिक गतिविधियों पर उचित निगरानी रखनी होगी। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाकर रखना आपके लाभ के लिए फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि-

आज का दिनमिथुन राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है। अगर आपका पैतृक संपत्ति का कोई मामला अटका हुआ है तो आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करेंगे। कामयाबी मिलनी तय है। उधार दिया हुआ है या अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे है।आज आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके कुछ नजदीकी मित्र अथवा संबंधी ही आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। जिसकी वजह से आपके कार्य में बढ़ा आ सकती है।

सिंह राशि

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा है। आज प्रॉपर्टी संबंधी कोई समस्या चल रही है, तो उसका समाधान निकालने के लिए आज उचित समय है। कुछ खास लोगों का आपको सहयोग मिलेगा। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। आज अपने निर्णय को ही प्राथमिकता देंगे। अपनी समस्याओं को छोड़कर नई शुरुआत करने की कोशिश करें। किसी बड़े व्यक्ति का साथ मिलेगा। सतर्कता रखें और स्वभाव में लचीलापन बनाए रखें। बेहतर होगा कि छोटी-मोटी नकारात्मक बातों पर ध्यान ना देकर अपने काम पर आपको एकाग्र रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि-आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। आज के दिन घर में किसी कार्य को लेकर चल रही व्यस्तता आपको परेशान कर सकती है।परंतु इस मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने से राहत होगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी मिलेगा, आपसी तालमेल से खुशी भी मिलेगी। रिश्तों को सहेज कर रखेंगे। इस समय नजदीकी संबंधियों के साथ गलतफहमियों की वजह से कुछ दूरियां आने जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। सुकून पाने के लिए कुछ समय परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करना और आपसी विचार विमर्श करना उचित रहेगा। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेगी, परंतु जरूरत

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप जिस काम को पूरा करने की ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान अवश्य रहेगा, इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा। और साथ ही अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्र चित्त रहेंगे। फाइनेंस के मामलों में आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। आपकी सकारात्मक संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनचर्या व्यतीत होगी। जिससे आपका उत्साह और मनोबल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात सुखद अनुभूति देगी।व्यवसाय में नई-नई उपलब्धियां सामने आएंगी और आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे

वृश्चिक राशि– आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहतर है। आज आपके कारोबार में कुछ बधाएं रहेंगी, लेकिन साथी और कर्मचारियों की मदद से समस्या हल हो जाएगी। नए काम से जुड़ी कोई भी योजना बनाने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी है। कार्यस्थल पर आज काम कम होने से सुकून मिलेगा।आपका अपनी बिगड़ी दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी और आप अपने कार्यों को अच्छे तरीके से करने में सफल होंगे। आज लोगों की नकारात्मकता खुद पर हावी न होने दें।

धनु राशि

आज कोई उपलब्धि हासिल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। आज बच्चों का पढ़ाई की तरफ ध्यान देखकर मन में तसल्ली रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ मिलेगा।

मकर राशि-आज का दिन मकर राशि के लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने आस-पास की स्थिति को सकारात्मक नजरिए से समझेंगे इससे आप और प्रभावशाली होंगे। आज कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और आपको इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे।आज ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने से मनोवांछित परिणाम हासिल करेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना हानि का कारण बन सकता है।

कुम्भ राशि

आज आप अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से किसी विशेष काम को पूरा करने में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी भी स्थिति में ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना नहीं करेंगे तो कुछ अच्छा और नया सीखने को मिल सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की भी सहायता मिलेगी। इस राशि के छात्रों को अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने से सुकून रहेगा। आज बिजनेस से जुड़े संपर्कों को मजबूत करें और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान देंगे।

मीन राशि-आज का दिन मीन राशि वालों के लिए उत्तम रहने वाला है जीवन में आपको जो सफलता अभी तक प्राप्त हुई हैं, उनकी वजह से स्थिरता मिलेगी। आज आपके जीवनसाथी का साथ आपके आत्मविश्वास और आत्म बल को और अधिक प्रबल कर रही है। सोसाइटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और संपर्क दायरा भी बढ़ेगा। आज आपको भविष्य संबंधी कोई निर्णय लेने में किसी खास व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *