जानें आज का राशिफल, इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की विशेष कृपा, बनेंगे सारे बिगड़े काम बस ये करने से बचें..

नई दिल्ली। आज 15 अगस्त 2024 आज दैनिक राशिफल निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का अध्यन किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का अध्यन किया जाता है।

पंचांग के अनुसार सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 16 सितंबर की शाम 7 बजकर 43 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। सिंह राशि पर इनका गोचर काल अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।

 

मेष राशि- राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव बेहतरीन सफलता कारक सिद्ध होंगे। आपके कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी, शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता मिलेगी। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा जिसका परिणाम सुखद रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि- इस राशि के चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला फल कारक रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे।

मिथुन राशि- इस राशि के तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपको अति उत्साही बनाएगा। जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा छोटे भाइयों से विवाद बढ़ सकता है। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। तीर्थ यात्राओं का पूर्ण आनंद लेंगे।

कर्क राशि- इस राशि के द्वितीय धन भव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव अत्यधिक सफलता कारक रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बन रहे हैं। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद हैं। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा। कार्य-व्यापार के प्रति गोपनीयता बरकरार रखें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।

सिंह राशि– सिंह राशि के दसवें भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कार्य व्यापार में उन्नति दर उन्नति होती रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। चुनाव आदि से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। नए टेंडर के लिए आवेदन करना सुखद रहेगा।

कन्या राशि- राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च करवाएगा। यात्रा संभव है उसका लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी अथवा दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

तुला राशि– राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आय के संसाधनों में भी वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हो तो उस दृष्टि से भी यह समय उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती हैं उन्हें गलत संगति में पड़ने से बचाएं।

वृश्चिक राशि- राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपको इच्छित परिणाम प्रदान करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी संस्थानों में नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो भी समय सर्वोत्तम रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं मानसिक कलह का सामना करना पड़ेगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा।

धनु राशि– राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव भाग्योन्नति कारक तो रहेगा ही आप में साहस और पराक्रम के वृद्धि करेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य व्यापार में निर्णय लेने में विलंब न करें।

मकर राशि– राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। मान-सम्मान तथा पद और गरिमा की वृद्धि होगी किंतु, कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। इन सबके बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। महंगी वस्तुओं का भी क्रय करेंगे।

कुंभ राशि– राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है विशेष करके वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा दांपत्य जीवन में उदासीनता रहेगी। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्य व्यापार में आशानुरूप उन्नति होगी। साझा व्यापार करने से बचें। सरकारी विभागों में नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल रहेगा। वीजा आदि के लिए आवेदन करना हो तो भी समय बेहतरीन रहेगा।

मीन राशि– राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योग बन रहे हैं आपको शत्रु मर्दी बनाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो और आगे बढ़ेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। अधिक बैंक लोन लेने से भी परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *