आज का राशिफल,किन किन राशियों को होगा लाभ और किसे सतर्क रहने की है जरुरत

नई दिल्ली। आज 24 अगस्त भाद्र पद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि का प्रारम्भ होगा। उड़के बाद रात 3 बजकर 7 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज हलषष्ठी मनाई जाएगी। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 16 मिनट पर शुक्रकन्या राशि में प्रवेश करेंगे। आज आपका डों कैसा रहने वाला है आप किन उपायों को करके अपने दिन को बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं।

मेष राशि– आज आपका दिन इस राशि के लिए उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देनें से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये हैं।

वृषभ राशि– आज आपका दिन इस राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाये रखे। रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के योग बने हुये हैं।

मिथुन राशि– आज का दिन इस राशि के लिए अच्छा रहेगा। आज अपनी बातों से किसी को प्रभावित करने में सक्षम होंगे। आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाये रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। आज आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

कर्क राशि– कर्क राशि के लिए आज का दिन आपके लिए सफल रहेगा। आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते

सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज समाज सेवा में किये गये सराहनीय कार्यों के कारण आपको सम्मान मिलेगा। गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्म विश्वास बनाए रखें। काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से थोड़ी उलझन में रहेंगे। आज काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे।

कन्या राशि– आज आपका दिन कन्या राशि लिए के अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। आज आप किसी से भी मामले में उलझने से बचे। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि खराब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। आज आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। आज किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जायेगा। अगर आपका कोई कोर्ट से सम्बंधित मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।

वृश्चिक राशि– इस राशि के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को तसल्ली मिलेगी। इसके साथ ही आपको नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ संदेश भी मिल सकता है इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। आज आपके बिजनेस में ख़ास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है।

धनु राशि– आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला इमोशनल बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपनी छोटो-छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे

  • मकर राशि– आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज आप शाम के समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा सोल्यूशन मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा। आपके द्वारा समाज में किये कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज कोई विश पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी।

कुंभ राशि– कुम्भ राशि के लिए आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे वह आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। आज थोडा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी

मीन राशि– आज का समय आपके लिए अनुकूल है। आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी औए आपके रुके काम में गति आएगी। आज सकारत्मक प्रवृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें। आपकी कोई आफीशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी।किन किन राशियों को होगा लाभ और किसे सतर्क रहने की है जरुरत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *