अगस्त माह के आखिरी दिन बन रहा विशेष योग इन राशियों की बल्ले-बल्ले..

नई दिल्ली। कल अगस्त माह का आखिरी दिन 31 तारीख़ है ज्योतिषी की दृष्टि से बहुत ही खास माना रहा है। इस दिन विशेष दुर्लभ योग बन रहे हैं। इन्हीं के बारे में हम आपको बताएंगे कि, किन राशियों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।

होगा इन राशियों को विशेष लाभ-

इस दुर्लभ संयोग में राशिचक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। दरअसल इस दिन भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, इसी दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है। खास बात यह है कि, यह दिन शनिवार है और इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस दिन पुष्य नक्षत्र भी रहेगा जिसके स्वामी शनि ग्रह हैं। इसलिए शनि प्रदोष व्रत की अहमियत और भी अधिक प्रभावशाली हो गई है। ऐसे में इस दिन शिव पूजन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है, और उनके जीवन की सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये विशेष राशियां इनके बारे में जानते हैं।

कर्क राशि-

कर्क राशि के लोग इस समय शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं, इसकी वजह से मानसिक परेशानियां और धन हानि आपको हो सकती है। लेकिन 31 अगस्त के बाद कुछ अच्छे परिवर्तन आपके जीवन में आ सकते हैं। करियर और कारोबार में आपको लाभ होगा और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। इस राशि के लोगों की आमदनी में भी इस दौरान बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की पूजा करने से आप कई समस्याओं का समाधान जीवन में पा सकते हैं।

कन्या राशि  

कन्या राशि के लिए शनि प्रदोष व्रत के दिन बहुत ही शुभ संयोग लेकर आया है। जो आपके लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। इस राशि के कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। अगर किसी से उधार लिया था तो उसे भी आप चुका सकते हैं। जो लोग प्रेम संबंधों में हैं वो इस दौरान प्यार के रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने की कोशिश करते नजर आएंगे। आपको इसमें सफलता प्राप्त होगी।

तुला राशि 

इस राशि के जातक शनि प्रदोष व्रत के बाद आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।जिन भी कार्यों को करने में आपको कठिनाई आ रही थी वो अब आसानी से पूरे होंगे। धन में भी इस राशि वालों को वृद्धि देखने को मिलेगी। अगर आप पैतृक कारोबार करते हैं तो इस दौरान अच्छा मुनाफा होने के प्रबल योग हैं। सामाजिक स्तर पर आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि 

इस राशि के लोगों को प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजन करने से लाभ होगा। आप जिन परेशानियों का सामना बीते से कर रहे थे उनका अंत हो सकता है। सरकारी क्षेत्रों में कार्य करने वाले इस राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेंगी, अपनी बातों के जादू से लोगों को मोहित करेंगे।

स्वीकारण- यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आंशिक मीडिया किसी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *