जानें आज के पंचांग में शुभमुहूर्त,राहुकाल, सूर्योदय से सूर्यास्त तक की जानकारी..

नई दिल्ली। आज 4 सितंबर 2024 को भाद्र माह शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रात 8 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। इसके साथ ही आज पूरा दिन,और कल सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है । इसके अलावा आज 11 बजकर 22 मिनट पर बुध, सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।

हम आज के पंचांग में जानेंगे कि राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

आज का शुभ मुहूर्त-

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी

साध्य योग- रात 8 बजकर 3 मिनट तक

उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- आज पूरा दिन, सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक है।

बुध गोचर 2024- आज बुध गोचर 11 बजकर 22 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 12 बजकर 22 से दोपहर 1 बजकर 58 मिनट तक है।

मुंबई- दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक

चंडीगढ़- दोपहर 12 बजकर 23मिनट से दोपहर 2 बजे तक है

लखनऊ- दोपहर 12 बजकर 7 इंतजार से दोपहर 1 बजकर 43 मिनट तक है।

भोपाल- दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक है

कोलकाता- 11 बजकर 37 मिनट से दोपहर 01 बजकर 12 मिनट तक है

अहमदाबाद- दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से दोपहर 02 बजकर 15 मिनट तक है।

चेन्नई- दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 01बजकर 43 मिनट तक है

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:00 am

सूर्यास्त- शाम 6:38 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *