बारिश हालात बेकाबू, देश के 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी,केंद्र ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए हर संभव मदद का दिया भरोसा..

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम ने खस्ता हाल कर रखा है फिलहाल अभी बारिश और बाढ़ से निजात मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज करीब आठ राज्यों के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई है। बाढ़ के चलते आंध्र प्रदेश में छह लाख से अधिक लोग एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित किये गए हैं।

अभी देश के तमाम हिस्सों को फिलहाल बाढ़-बारिश से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और राजस्थान समेत देश आठ राज्यों के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। उधर, अरब सागर में नमी और पूर्वी क्षेत्र में गर्मी की वजह से मौसम की मार झेल रहे आंध्र प्रदेश में करीब छह लाख लोगों को स्थानांतरिट होने पर मजबूर होना पड़ा है।

केंद्र सरकार ने दिलाया भरोसा बाढ़ प्रभावित लोगों की हर सम्भव मदद– प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का जायजा लेने पहुंचे। बाद में उन्होंने बृहस्पतिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के साथ है। मुश्किलों से उबरने के लिए हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।

बाढ़ की वजह से क्षेत्रों मे हुए नुकसान का लिया जा रहा जायजा-

आंध्रप्रदेश में बाढ़-बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान विजयवाड़ा जिले को हुआ है। इस बीच, केंद्र का एक अंतर-मंत्रालयी दल भी बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहा है। यह टीम बाढ़ से नुकसान के आकलन करने के लिए राज्य पहुंची है। अधिकारियों ने प्रकाशम बैराज का भी दौरा किया, जहां हाल ही में तीन बड़ी नावों की टक्कर में कंक्रीट का बीम क्षतिग्रस्त हो गया था। कई जगहों पर बाढ़ का पानी घटने लगा है। इसलिए नगर निगम के कर्मचारी सफाई कार्यों में व्यस्त हैं। पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकरों के जरिए पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है।

आईएमडी के मुताबिक म.प्र. में 10 फीसदी अधिक बारिश-

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में 1 जून से 5 सितंबर तक 904.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो वार्षिक मानसून औसत से 10 प्रतिशत अधिक है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि के दौरान राज्य में आमतौर पर 823.9 मिमी बारिश होती है।

मकान गिरने से एक की मौत-

राजस्थान में बारिश के कारण सवाई माधोपुर के मदोली गांव में मकान ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले 24 घंटों में जोधपुर और बाड़मेर समेत कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *