अगर आप भी बच्चों की आँखों में लगाते हैं काजल तो ये जानना है आपके लिए बेहद जरुरी..

नई दिल्ली। अक्सर घर में माताएं अपने छोटे बच्चों की आँखों में काजल लगाती हैं उनका मानना है कि आँखों में काजल लगाने से बच्चे की ऑंखें बड़ी हो जाती हैं स्वस्थ्य होती हैं तो चेहरे की खूबसूरती में चार चाँद लग जाते हैं। इस तरह घरों में छोटे बच्चों की देखभाल में हुई छोटी सी गलतियां भी उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। हमारे देश में पुराने जमाने से छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाया जाता है। हालांकि, पहले केमिकल फ्री काजल का इस्तेमाल किया जाता है। आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाना उनकी आंखों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

आँखों में हो सकती है खुजली की समस्या-

बाजार से खरीदे जाने वाले केमिकल युक्त काजल को बच्चों की आंखों पर लगाने से उनकी आंखों में खुजली हो सकती है। इतना ही नहीं काजल आंखों में रेडनेस और जलन का कारण भी बन सकता है।

आंखों से पानी आना-

अक्सर छोटे बच्चों की आंखों में काजल लगाने से उनकी आंखों में एलर्जी हो सकती है। एलर्जी की वजह से आंखों से पानी बहने की समस्या भी पैदा हो सकती है।

पड़ सकता है आंखों की रोशनी पर असर– बाजार से खरीदा हुआ केमिकल युक्त काजल छोटे बच्चों की आंखों की रोशनी के लिए घातक साबित हो सकता है। आपकी इस छोटी सी गलती की वजह से आपके बच्चे की आंखों की रोशनी बचपन में ही कमजोर हो जाएगी।

इंफेक्शन का भी होता है खतरा- छोटे बच्चों की स्किन काफी ज्यादा सेंसिटिव होती है। बच्चों की आंखों में उंगली से काजल लगाने की वजह से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा अगर आपके बच्चे के मुंह में काजल चला जाए तो पेट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क भी पैदा हो सकती हैं।जानकारी के लिए बता दें कि काजल को बनाने के लिए 50% लेड यूज किया जाता है जो न केवल छोटे बच्चों की आंखों के लिए बल्कि बड़ों की आंखों के लिए भी खतरनाक है।

अगर आप अपने बच्चे को इस तरह की समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो आपको अपने बच्चे की आंखों में काजल लगाने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *