सलोनी तिवारी / नवदीप चतुर्वेदी : राजनीतिक गलियारों में कई नामों की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अंततः भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए चुना। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघ ने पहले ही उनकी दावेदारी को हरी झंडी दे दी थी।
राजनीतिक सफर: छात्रसंघ से मुख्यमंत्री पद तक
रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं और वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।
- जन्म: 1974, हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में
- पारिवारिक पृष्ठभूमि: उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे
- दिल्ली आगमन: 1976 में परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हुईं
- शिक्षा: दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई, एलएलबी तक शिक्षा ग्रहण की
- राजनीतिक शुरुआत: स्कूल-कॉलेज के दिनों में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गईं
- छात्र राजनीति:
- दौलत राम कॉलेज में सचिव चुनी गईं
- 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) की अध्यक्ष बनीं
रेखा गुप्ता की इस ऐतिहासिक ताजपोशी के साथ भाजपा को दिल्ली में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने कार्यकाल में राजधानी की जनता के लिए क्या नई योजनाएं लेकर आती हैं।