पातालेश्वर महादेवन मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र !

सलोनी तिवारी : कानपुर के यशोदा नगर के गंगापुर में स्थित पातालेश्वर महादेवन मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां पर दूर-दराज से भक्त महादेव का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। Pataleshwar Mahadevan Mandir Kanpur का इतिहास सैकड़ों वर्ष प्राचीन बताया जाता है। मंदिर के सेवादार जय शुक्ला ने बताया कि मंदिर सुबह 4 बजे खुल जाता है और दिन में भी मंदिर के कपाट बंद नहीं होते हैं और रात्रि में शयन आरती के बाद ही मंदिर के कपाट बंद होते हैं। ऐसा माना जाता है की यहाँ एक चरवाहे को बाबा ने दर्शन दिए थे उनके फावड़ा चलाने पर शिवलिंग पर टकराने के कारण शिवलिंग से खून निकलने लगा था। ये देखकर चरवाहे डर से भाग गए और तभी बाबा ने उन्हें दर्शन दिए थे। मान्यता है कि विधिवत पूजन अर्चन और शृंगार करने से महादेव सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। प्राचीन मंदिर को दक्षिण क्षेत्र का सबसे प्रमुख शिवालय माना जाता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *