बेटी मैरी की इस एक्टिविटी से भावुक हुईं प्रियंका

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपर स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में आस्ट्रेलिया में व्यस्त हैं। लेकिन जब भी शूटिंग से समय मिलता है, वह अपनी बेटी के साथ टाइम बिताती हैं। इसी दौरान प्रियंका की बेटी मालती ने कुछ ऐसी किया, जिसकी वजह से प्रियंका बेहद ही भावुक हो गईं और उन्होंने उस पल को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी में साझा किया।

इसलिए भावुक हुईं प्रियंका-
दरअसल, प्रियंका उस समय भावुक हो गईं, जब उनकी बेटी मालती मैरी ने दूध पिलाते समय उनका हाथ मजबूती से पकड़ लिया। प्रियंका ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘असाधारण’। इस नोट के साथ ही प्रियंका ने एक रोते हुए स्माइली इमोजी के साथ लाल रंग का हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है। मालती की इस तस्वीर में वह कुर्सी पर बैठी हुई हैं और बेबी बिब पहने हुए हैं। तस्वीर में मालती मैरी प्रियंका को खाना खिलाते हुए उनका हाथ कसकर मजाबूती से पकड़े हुए दिख रही हैं, मैरी की इस एक्टिविटी से प्रियंका भावुक हो गई हैं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती की प्यारी और खूबसूरत फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं, जो उनके चहेतों को बेहद पसंद आती हैं।

हाल में कहाँ कहाँ दिखेंगीं प्रियंका-
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ की शूटिंग पूरी कर ली है, जो एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वह इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरों के साथ साझा करके दी थी। अब प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। 19वीं सदी के कैरिबियन में सेट की गई यह फिल्म एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है, जिसे अपने परिवार की सुरक्षा करनी होती है, जब उसका अतीत उसे पकड़ लेता है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। इसके अलावा निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *