साइबर ठगों के निशाने पर एनसीआर के लोग, जामताड़ा से आगे निकला मेवात पुलिस की रडार पर

नई दिल्ली। नोएडा व दिल्ली एनसीआर के लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने वालों में करीब एक चौथाई से भी ज्यादा मामलों में शामिल। दरअसल साइबर मामलों की जांच में यह जानकारी सामने आयी है कि साइबर फ्रॉड में जिन मोबाइल व खातों का इस्तेमाल हो रहा है। वह यूपी हरियाणा व राजस्थान के मथुरा जिले के आसपास के हैं।

जांच में जालसाजों की ज्यादातर लोकेशन मेवाती- यूपी, हरियाणा व राजस्थान की सीमा से लगे क्षेत्र मेवात से नोएडा-दिल्ली एनसीआर के लोगों के साथ जमकर साइबर ठगी की जा रही है। मेवात का इलाका अब नया जामताड़ा बन चुका है। अब तक जामताड़ा साइबर क्राइम के मामले में सबसे आगे था लेकिन अब मेवात के साइबर ठगों ने जामताड़ा को भी पछाड़ कर रख दिया है। साइबर क्राइम के मामलों की जांच में जिन मोबाइल नंबरों व खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका लोकेशन भी मेवात क्षेत्र का मिल रहा है। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस के रडार पर मेवाती साइबर क्राइम गैंग है।

नॉएडा साइबर थाने में 70 से अधिक दर्ज हैं फ्रॉड के मामले-नोएडा साइबर क्राइम थाने में साल 2024 में 70 से अधिक एफआईआर हुई है। और कमिश्नरेट थानों में दो सौ से अधिक साइबर क्राइम के मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर व ई-मेल के माध्यम से भी पुलिस को सैकड़ों शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिसकी जांच में साइबर क्राइम के नए ट्रेंड के बारे में पता चला। इसके मुताबिक साइबर क्राइम के जामताड़ा मॉड्यूल से आगे अब मेवाती साइबर गिरोह पहुंच गया है।

नोएडा व एनसीआर के लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने वालों में एक चौथाई से अधिक मामलों का मेवाती कनेक्शन है। दरअसल साइबर मामलों की जांच में यह जानकारी सामने आ रही है कि साइबर फ्रॉड में जिन मोबाइल व खातों का इस्तेमाल हो रहा है। वह राजस्थान, हरियाणा व यूपी के मथुरा के आसपास के इलाके के हैं। मेवाती गिरोह पुलिस, सेना या अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों के फेसबुक अकाउंट हैक कर या फिर व्हाट्सएप डीपी पर अधिकारियों का फोटो लगाकर लोगों से जमकर ठगी कर रहे हैं। इसके साथ ही OLX फ्रॉड से लेकर सेक्सटॉर्शन के मामले में भी मेवाती मॉड्यूल सबसे आगे है।

बड़ा है मेवाती गिरोह का दायरा- मेवाती गिरोह का साइबर क्राइम का दायरा भी दायराबड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। चूंकि यह तीन राज्यों के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस कारण इन पर नकेल कसने को लेकर पुलिस को भी परेशानी होती है। नोएडा साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार का कहना है कि मेवाती साइबर गिरोह नोएडा व एनसीआर के लोगों के साथ ठगी करने में आगे हैं। जांच में राजस्थान, हरियाणा के जालसाजों के शामिल होने की जानकारी आ रही है। इस गिरोह के जालसाज पुलिस की रडार पर है।

डिजिटल अरेस्ट में भी मेवात गिरोह आगे-हाल के दिनों में डिजिटल अरेस्ट कर लाखों करोड़ों की साइबर ठगी की घटनाएं हो रही हैं। इनमें भी मेवात गैंग आगे है। हाल में ही नोएडा साइबर थाने की पुलिस ने रेलवे के रिटायर्ड अधिकारी के साथ ठगी करने के मामले में छह जालसाजों को गिरफ्तार किया था। इन सभी को राजस्थान से पकड़ा गया था। इनका भी मेवात कनेक्शन सामने आया था। इसके अलावा नोएडा के कई साइबर ठगी के मामले में जिन खातों का पता चला है वह मेवात क्षेत्र के हैं।

मेवाती साइबर गिरोह इस मामले में भी आगे-

– पुलिस व सेना अधिकारी की डीपी लगाकर ठगी करना।

– वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बना सेक्सटॉर्शन।

– ओएलएक्स पर सामान खरीद बिक्री के नाम पर फ्रॉड।

– बैंक अधिकारी बन कर फोन करना और ठगी को अंजाम देना।

– पेटीएम केवाईसी के नाम पर जालसाजी करना।

– ऑफर व लॉटरी निकलने के नाम पर पर साइबर फ्रॉड करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *