दुनिया भर में कितने देश हैं शाकाहारी,ग्लोब में है भारत का कौन सा नंबर..

नई दिल्ली। पूरी दुनियाभर के कई देशों में मांसाहारी खाना काफी पंसद किया जाता है। मांस या मांस से बने भोजन से जो लोग दूर रहते हैं वो शाकाहारी कहे जाते हैं। दुनिया में कई देश भी हैं जहां शाकाहारी लोगों की संख्या आपको ज्यादा मिलेगी। उन देशों में भारत का नाम सबसे पहले आता है। चलिए आज हम आपको उन देशों के बारे में बताते हैं जहां सबसे ज्यादा वेजिटेरियन लोग रहते हैं।

शाकाहार में भारत नंबर वन-

वर्ल्ड एटलस के मुताबिक, भारत में शाकाहारी लोगों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि भारत की 38% आबादी शाकाहारी है। भारत में मांस की खपत दर भी दुनिया में सबसे कम है। भारत में 18% लोग चुनिंदा मांस खाने वाले हैं, वहीं 9% शाकाहारी हैं और 8% लोग पेस्केटेरियन हैं।

भारत में शाकाहार का इतिहास 2300 ईसा पूर्व में हिंदू धर्म की स्थापना से जुड़ा हुआ है। वहीं भारत में उन राज्यों की बात करें जहां सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग पाए जाते हैं तो उनमें राजस्थान 74.9%, हरियाणा, 69.25%, पंजाब 66.75% और गुजरात 60.95% का नाम आता है। भारत में खानपान किक दुकानों या बाजारों को छोड़कर लगभग 1000 शाकाहारी रेस्तरां हैं

मेक्सिको– साल 2023 में आई वर्ल्ड एटलस की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको की 19% आबादी शाकाहारी है, जो इसे दुनिया में शाकाहारियों के सबसे अधिक प्रतिशत वाला दूसरा देश बनाता है।

मेक्सिको में 15% फ्लेक्सिटेरियन और 9% शाकाहारी भी हैं। मैक्सिकन भोजन शाकाहारी सामग्री पर आधारित है, जिसमें बीन्स, स्क्वैश, चॉकलेट, मक्का, कैक्टस, मूंगफली, मिर्च, चिया और ऐमारैंथ शामिल हैं।

ब्राजील- 2012 में ब्राजील की 8% आबादी शाकाहारी थी, ये संख्या बढ़कर 14% हो गई। ये देश अपने विभिन्न प्रकार के शाकाहारी व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है, जिसमें पनीर पफ, स्टू और फलों और सब्जियों से बने व्यंजन शामिल हैं।

स्टेटिस्टा के मुताबिक, ब्राजील में सबसे ज्यादा शाकाहारी साओ पाउलो में रहते हैं, जहां 11,100 से ज्यादा लोग रहते हैं। वहीं रियो डी जेनेरो में शाकाहारियों की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, जहां 3,200 से ज्यादा शाकाहारी लोग रहते हैं।

ताइवान- 30 लाख से ज्यादा ताइवानी लोग या कुल आबादी का 13% हिस्सा शाकाहारी खाना खाते हैं। ताइवान को अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा “शाकाहारियों के अनुकूल” माहौल के रूप में मान्यता मिली है।

ताइवान में शाकाहारी भोजन के लिए देश के खाद्य लेबलिंग कानून दुनिया के सबसे सख्त हैं। यहां खाद्य पदार्थों को अक्सर बाईं ओर मुख करके स्वस्तिक चिह्न से चिह्नित किया जाता है।

इजराइल- आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इजराइल की लगभग 13% आबादी शाकाहारी है, जिसमें 7.2% पुरुष और 9.8% महिलाएं शामिल हैं। इजराइल में शाकाहार का श्रेय यहूदी धर्म को दिया जाता है, क्योंकि ये जानवरों के उपभोग को प्रतिबंधित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *