ओलम्पिक फ़ाइनल में विनेश के अयोग्य होने के मामले में साईना ने विनेश पर ही उठाये सवाल खुद फ़स गईं

नई दिल्ली। देश की जानी मानी रेसलर विनेश फोगाट जब पेरिस ओलम्पिक में महज 100 ग्राम ज्यादा भार के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया तो वह बुधवार का दिन फोगाट के लिए कितना कठिन रहा होगा, ये तो विनेश ही जान सकती हैं। ओलंपिक्स के फाइनल में पहुंचने के बाद डिसक्वालीफाई हो जाना किसी भी एथलीट के लिए शर्मसार कर देने वाली बात होगी। इस बीच भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने विवादित बयान के लिए जमकर ट्रोल हो रही हैं। साईना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था, लेकिन अब उन्होंने कहा है कि विनेश को अपनी गलती मान लेना ही बेहतर होगा।

साईना ने कहा नियम की जानकारी होना चाहिए-

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, “ऐसा नहीं है कि विनेश अपना पहला ओलंपिक खेल रही हैं, ये उनका तीसरा ओलंपिक है। एक एथलीट होने के नाते उन्हें नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर यहां कोई गलती हुई है, तो मैं नहीं जानती कि ये कैसे हुई है। इतने बड़े मंच पर मैंने किसी अन्य रेसलर के साथ ऐसी घटना घटित होते नहीं देखी। मैंने नहीं सुना है कि उन्हें ज्यादा वजन होने के कारण डिसक्वालीफाई कर दिया गया हो।

अपनी गलती मान लेनी चाहिए-साइना नेहवाल ने यह भी कहा कि विनेश एक बेहद अनुभवी एथलीट हैं। उनके अनुसार इस पूरी घटना के लिए कहीं ना कहीं विनेश फोगाट खुद भी जिम्मेदार हैं, जिसके लिए उन्हें अपनी गलती मान लेनी चाहिए। साइना कहती हैं कि इतने बड़े मैच से पहले ऐसा बड़ा ब्लंडर होना सही नहीं है। विनेश एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन रही हैं। 2012 लंदन ओलंपिक्स की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट साईना ने कहा कि इतना अनुभव होने के बाद भी गलती कैसे हुई, इसका जवाब तो खुद विनेश और उनके कोच ही दे सकते हैं।

नेहवाल ने कोच से मांगे जवाब- साइना ने कोचों से जवाब मांगते हुए कहा, “मैं समझ सकती हूं कि विनेश फोगाट और उनके कोच किस स्थिति से गुजर रहे होंगे। उन्हें अब इस मसले पर जवाब दे देना चाहिए। क्या पता वाकई में गलती से कुछ हुआ है। विनेश के कोच उसकी जीत के बाद रो रहे थे। वो बेहतर तरीके से बता सकते हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ है?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *