आज का राशिफल चमक रही है इन राशि वालों कि किस्मत, रखें इन बातों का विशेष ध्यान

नई दिल्ली। आज मंगलवार श्रावण मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज भौमव्रत और दुर्गाष्टमी व्रत है। आज के दिन को आप कुछ उपाय करके बेहतर बना सकते हैं। इसके साथ ही हम आज सभी 12 राशियों के बारे में चर्चा करेंगे।

मेष राशि

इस राशि के जातककन के लिए आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा,आज खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। आज किसी मामले को लेकर विचारों में भावुकता भी रह सकती है। आज कुछ लोग जलन की भावना से आपकी बुराई भी कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य और शांति से काम करेंगे।

वृषभ राशि-

इस रशीबके जातकों के लिए आज आपका दिन अच्जा रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यवसायिक काम समय पर बनेंगे । विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर हासिल हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि-

इस रही के जयकों को आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों को पप्रभावित करेंगी । आज रोजमर्रा कामों से हटकर कुछ नया सीखने मेंआपका समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी में लाभ की आज बेहतर स्थिति है। धार्मिक गतिविधियों के लिए आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा

कर्क राशि-

इस राशि के जातकों का आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी बिजनेस डील के लिए आपको ऑफर मिलेगा। थोड़ी सी बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सॉल्युशन मिल जायेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि-

इस राशि के जातक आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनने वाला है। इस राशि वालों अगर आपका पार्टनरशिप करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए अनुकूल रहने वाली है। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा।

कन्या राशि-

इस राशि के जातक आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में कोई व्यवधान आता है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। आज घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।

तुला राशि-

इस राशि के जातक आज का दिन आपके लिए अच्छे रिजल्ट लाने वाला होगा। आज घर वालों के साथ अच्छा समय बिताने का बेहतर समय है जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका पूरा सहयोग रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज बेवजह की आवाजाही से बचने की आपको जरुरत है।

वृश्चिक राशि-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी थोड़ी खट खट हो सकती है, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

धनु राशि-

इस राशि के जातकों के लिए आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। विपरीत परिस्थितियों धैर्य से काम लेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न हो सकता है। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि-

इस राशि के जातकों का आज दिन का सिंह अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए मिलमे कि प्रबल सम्भावना है, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा भी संभव है। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे।

कुंभ राशि-

इस राशि के जातकों का आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन कर सकते हैं। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।

मीन राशि-

इस राशि के जातकों आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *