तिरंगा फहराने के मामले में तीसरे नंबर पर होंगे पीएम मोदी..

नई दिल्ली। लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम है। उसके बाद भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर तिरंगा झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार तिरंगा फहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे पछाड़ देंगे । हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर तिरंगा झंडा फहराया था।

तिरंगा फहराने के मामले में पीएम मोदी तीसरे नंबर पर-

लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद दिवंगत इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 तक व 1980 से 1984 तक लगातार पांच बार और कुल 16 बार लाल किले पर झंडा फहराते हुए देश को संबोधित किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक लगातार 10 बार तिरंगा झंडा फहराया था।

18 हजार लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रण-

लाल किला परिसर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 4 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब तबके वर्ग से होंगे।

जाति पर सियासी जंग- महाभारत के बीच पीएम मोदी ने इन्हीं चार वर्गों को देश की चार जातियों में शुमार किया था।

ओलंपिक में शामिल सभी खिलाड़ी होंगे शामिल- समारोह में पेरिस ओलंपिक में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *