जैवलिन थ्रो के लिए चाहिए बेसुमार ताकत क्या खाते हैं पाकिस्तानी चैंपियन अरशद नदीम

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने सभी को पछाड़ दिया। उन्होंने रिकॉर्ड दूरी पर फाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया । इस खेल के लिए बहुत ज्यादा ताकत, स्टेमिना और फुर्ती की जरूरत होती है।

दुनिया की टिकी थी नीरज चोपड़ा पर निगाहें-

पूरी दुनिया को लग रहा था कि भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पेरिस ओलम्पिक 2024 के जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल आराम से जीत जाएंगे। लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम के थ्रो को नीरज चोपड़ा पार नहीं कर पाए। अरशद ने इतनी दूर भाला फेंका कि कोई दूसरा खिलाड़ी उसके आसपास भी नहीं पहुंच सका।

अरशद नदीम ने ओलंपिक में रिकॉर्ड दूरी पर भाला फेंका तो पूरी दुनिया उनकी ताकत से चौंक गई। जब हमने उनकी डाइट की छानबीन की तो हमें एक लेख मिला । उस लेख के मुताबिक अरशद नदीम के पिता एक मजदूर हैं और बहुत कम कमाते थे। मगर इसके बावजूद वो बचपन से अरशद को 2 देसी चीजे डाइट में देते आ रहे हैं।

ये देसी चीजें बहुत ज्यादा शक्तिशाली हैं। यह शरीर में हाथी जैसी ताकत भर सकती हैं और चीते जैसी फुर्ती का मालिक बना सकती हैं। शायद इसी की बदौलत अरशद नदीम एक बेहतरीन एथलीट बन पाए। आइए जानते हैं कि ये 2 देसी चीज क्या हैं?

रमिली जानकारी के मुताबिक अरशद के पिता हर दिन 400-500 रुपए कमाते थे। बड़ा परिवार होने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को कभी दूध और घी की कमी नहीं होने दी। चाहे कुछ भी हो जाए, अरशद को ये 2 देसी फूड्स जरूर दिए जाते थे।

दूध शरीर को पालता है इसको ताकत बढ़ाने का देसी सिरप कह सकते हैं। यह मसल्स और हड्डियों को कमजोर नहीं होने देता। शोध के मुताबिक वर्कआउट के साथ दूध पीने से मसल्स रिकवरी तेज होती है। ताकत बढ़ती है और हड्डियों में जान भरती है। यह पूरे शरीर के विकास के लिए आवश्यक है।

अरशद नदीम को देसी घी और उससे बनी मिठाइयां बड़ी पसंद हैं। आयुर्वेद इसे काफी स्वास्थ्यवर्धक मानता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है जो मसल्स को एनर्जी और फोर्स देती है। इससे दिमाग तेज होता है और इंफ्लामेशन कम होती है।

अरशद नदीम को देसी घी और उससे बनी मिठाइयां बड़ी पसंद हैं। आयुर्वेद इसे काफी स्वास्थ्यवर्धक मानता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसमें हेल्दी फैट्स की भरपूर मात्रा होती है जो मसल्स को एनर्जी और फोर्स देती है। इससे दिमाग तेज होता है और इंफ्लामेशन कम होती है।

अरशद नदीम का ट्रेनिंग रुटीन

बचपन से खेलों में दिखा रहे हैं जलवा-

रिपोर्ट के मुताबिक अरशद नदीम को बचपन से खेलों का शौक हैं। वो टेप बॉल क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलते आ रहे हैं। स्पोर्ट्स से ब्रेन-बॉडी कॉर्डिनेशन अच्छा होता है और स्टेमिना बढ़ता है। यह शरीर को पूरी तरह फिट बनाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *