जीवन को सुखी और समृद्ध बनाने के लिए रखें विष्णु भगवान का व्रत, जानें विधि

नई दिल्ली। हर कोई अपने जीवन में सुखी और सम्रद्ध होना चाहता लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी नहीं मिलता फल तो भगवान की शरण में जाना एक अंतिम विकल्प ही होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान की विशेष कृपा बरसती है।आज इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन भगवान को खुश करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं।

हमारे सनातन धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। इसी क्रम में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवगुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से श्री हरि की विशेष कृपा बरसती है। वहीं बृहस्पति देव की कृपा से सारे कार्य आसान हो जाते हैं। बृहस्पति देव की कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। अगर आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए।

गुरुवार के दिन अवश्य करें-

विवाह में रूकावट तो पीले कपड़े दान दें- अगर आपके विवाह में देर हो रही हो तो बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। इस दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करें। साथ ही स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। वहीं यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।

गाय को खिलाएं चने की डाल और गुड़- बृहस्पतिवार के दिन आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। साथ ही इस दिन किसी निर्धन व्यक्ति को चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि दान करें।

इस मंत्र का करें जाप-

बृहस्पतिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान के बाद

ॐ बृ बृहस्पते नमः’

मंत्र का जाप करें। इस दिन पूजा के बाद बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।

गर्दन में हल्दी का टीका लगाएं

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए हर बृहस्पतिवार के दिन अपनी कलाई में या गर्दन पर हल्दी का छोटा सा टीका लगा लें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलेगी।

विष्णु भगवान की की करें पूजा- बृहस्पतिवार के दिन विष्णु भगवान और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन विष्णु जी के साथ के मां लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

अस्वीकरण: ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए आंशिक मीडिया उत्तरदायी नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *