जानें राशिफल इन राशियों के लिए उत्तम रहने वाला आज का दिन, जानते हैं आपको किन चीजों से बचना है..

नई दिल्ली। आज 20 अगस्त 2024 भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि बुधवार का दिन है। द्वितिया तिथि आज शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 1 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और अशून्यशयन व्रत है। हम आज अपने दिन का कौन से उपाय करके बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं।

मेष राशि– इस राशि के अनुसार आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा | जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। आज घर के सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मामले का हल व समाधान मिल जाएगा। आज संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे

वृष राशि-

मेष राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य का निर्माण करेगा। मित्रों अथवा किसी संबंधी के सहयोग से आपके घर में ख़ुशी का माहौल होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में इस राशि के स्टूडेंट की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती हैं।

मिथुन राशि-

मिथुन राशि के लिए आज का उमंग से भरा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी विशेष सब्जेक्ट को लेकर अधिक एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको करियर से सम्बन्धित कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अपनी सीक्रेट बाते किसी से भी शेयर ना करें। ओवर कॉन्फिडेंस पर काबू रखेंगे तो सब ठीक रहेगा। आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।किसी नजदीकी संबंधित द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आज का दिन पाज़िटिव रहने वाला है। आज खुद से लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम मिलने से खुशुई होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं । प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आज बिजनेस की व्यवस्था बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी होगी।

सिंह राशि-

सिंह राशि के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा और आपको नयी जानकारियां भी हासिल होगी। आज आपको सिर्फ अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। आध्यात्म के प्रति रुचि रखना। आज आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। आज अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत कामयाब रहेगी

कन्या राशि –

कन्या राशि के लिए आज का दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। आज सरकारी क्षेत्र से जुड़े बिजनेस करने वालों को उचित लाभ होने के योग है पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता और सामान्य से बनाकर रखने से स्थिति उत्तम रहेगी। इस राशि की महिलाएं अपने व्यवसाय में विशेष सफलता हासिल करेंगी। घर का माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय परिजनों के साथ बिताएंगे। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, जितना हो सके मौके को हाथ से न जाने दें

तुला राशि-

तुला राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। आज दिन आपके पक्ष में है। किसी को दिया उधार पैसा वापस मिलेगा। साथ ही कोई राजनैतिक उपलब्धि भी मिल सकती है। इससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ेंगे। साथ ही आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। यदि किसी असमंजस की स्थिति बने तो मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल करने सहायक होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा।

धनु राशि-

धनु राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा| आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज व्यापार बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला सकारात्मक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी। आज आपका संतुलित व्यवहार घर और बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा और अपने कामों को पूरा करने में सक्षम भी होंगे। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि-

मकर राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ समय आत्म चिंतन में भी जरूर लगाएं। इससे मानसिक सुकून बढ़ेगा। निवेश संबंधी गतिविधियां फिलहाल स्थगित ही रखें। चल रहे किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करेंगे। इस राशि के विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों की पदोन्नति होने के योग है। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे।

कुम्भ राशि-

इस रशीनके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा तथा उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आज घर की सुख-सुविधा से संबंधित कोई मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी आस्था बढ़ेगी आप पास के किसी मंदिर जा सकते हैं। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।

मीन राशि-

मीन राशि केnलिए आज का दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आज आपको अच्छी राय देंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने से ख़ुशी होगी..किसी नए टारगेट पर उत्साह के साथ काम करेंगे। हालांकि शुरुआत में अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी पॉजिटिव थिंकिंग से काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा होगा आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। लवमेट के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *