आज का राशिफल जानें क्या कहते हैं आपकी भाग्य के सितारे, आपको किन बातों से बचना है..

नई दिल्ली। आज 28 अगस्त भाद्र माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दिन बुधवार है। दशमी तिथि आज रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी | आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आज आप अपने दिन को कौन से उपाय करके बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा । इस राशि केलोग कारोबार की अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे।

वृषभ राशि-

आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि-

मिथिन राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे काम आज बन सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है।

कर्क राशि-

कर्क राशि के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

सिंह राशि-

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है।

कन्या राशि-

कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा अवश्य होगा। स्वास्थ्य आज थोड़ा गड़बड़ हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।

तुला राशि-

तुला राशि के लिए आज का दिन मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरी पेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन बहुत ही शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। पडोसी आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म हो सकती है। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है।

धनु राशि-

धनु राशि के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से अच्छी होगी। स्टूडेंट का कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

मकर राशि-

मकर ईशी के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ सकता है। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन बेहतर है। आज लाभ होने के प्रबल योग बन बन रहे हैं। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें।

कुंभ राशि-

कुम्भ राशि के लिए आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है।आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते

मीन राशि-

मीन राशि के जातेकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *