जानें आज का राशिफल, क्या कहते हैं आपकी भाग्य के सितारे

नई दिल्ली। आज 29 अगस्त भाद्र माह की एकदशी तिथि है एकदशी रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज जया एकादशी व्रत है। आज आप अपने दिन को बेहतर बनाएंगे क्या क्या सावधानियां रखनी हैं और किन उपायों को करके होने वाली हानियों से बच सकते हैं।

मेष राशि-

मेष राशि के लिए आज का दिन लाभकारी है। आज के दिन इस राशि के लोगों को आज धन लाभ होने से परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकते हैं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक मिलेगा।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर एंड ट्रेवल्स तथा मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे। आज घर में धार्मिक कार्यक्रम करा सकते हैं। आज स्वास्थ के लिहाज से आप फिट रहेंगे।

मिथुन राशि-

इस राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। व्यापार बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करेंगे। कोई भी छोटा बड़ा फैसला लेते समय किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज किसी को दिए पैसे की वापसी भी हो सकती है। आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है।

कर्क राशि-

इस राशि के लिए आज का दिन लेखकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज इन्हें अपने लेखन शैली से जीवन में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्यों से नये वस्त्रों की मिल सकते हैं। आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है, साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। आज आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते

सिंह राशि-

इस राशि के लिए का दिन आज व्यस्तता भरा रहेगा इसके साथ ही आप घर वापस आकर अगले दिन के लिए टारगेट सेट करेंगे साथ ही आप अगर घरों में कोई परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। बिजनेसमैन के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा। पारिवारिक कलह से आज मुक्त होंगे।

कन्या राशि-

कन्या राशि के लिए आज का दिन बाहय ही अच्छा रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे ।यदि किसी कारण से कुछ खोने का डर है तो आप निश्चिन्त हो जाएँ, ऐसा कुछ नही होने वाला क्युकी आज आपका दिन आपके फेवर में है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे।

तुला राशि-

तुला राशि वालों के लिए आज आपका दिन रोज से अच्छा रहेगा।आप अपने कामकाजी जीवन से थोड़ा ब्रेक लेकर जीवन साथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रखने के लिए कम्युनिकेशन गैप न होनें दें। सबसे बातचीत अवश्य करें। व्यापारिक जीवन में मनचाहा परिणाम मिलेगा व्यवसाय के संबंध में आपके लिए साझेदारी लाभकारी सिद्ध होगी। आप की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि-

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज आपको कोई नयी जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा।

धनु राशि-

इस राशि के लिए आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। आज दोस्तों और संबंधियों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक भी रहेगा। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, उन पर ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी ।

मकर राशि-

मकर तशी के लिए आज के दिन की शुरूआत अच्छी होगी। इससे परिवार में सामांजस्य बना रहेगा। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नियमित खान- पान पर ध्यान देनने की आवश्यकता है। जरुरतमंद को भोजन कराएंगे।

कुंभ राशि-

कुम्भ रशीद के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के लोए के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज बच्चों का परिणाम देखकर मन में ख़ुशी दिखेगी।आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करेंगे। आज आपको यह ध्यान रखन होगा कि नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। आपकी मेहनत से आय में इजाफा होगा । इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है। आज आप बेकार के तर्कों से बचें। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आप दोस्तों के साथ आज पार्टी इंजॉय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *