आज का राशिफल क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे, इन बातों को रखे ध्यान नहीं तो हो सकता है नुकसान…

नई दिल्ली। आज 31 अगस्त भाद्र माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी शनिवार का दिन है। त्रयोदशी की तिथि आज देर रात 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 40 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। तथा आज से जैनियों के चतुर्थी पक्ष के पर्युषण पर्व की शुरुआत हो रही है, जबकि पंचमी पक्ष का पर्युषण पर्व कल यानि 1 सितंबर से शुरू होगा। साथ ही आज शनि प्रदोष व्रत है।

आज के दिन को किन उपायों के द्वारा बेहतर बन सकते हैं। इसके साथ आजके जीवन में होने वाली शुभ अशुभ घटनाओं को जानकर अपने दिन को कैसे सफल बना सकते हैं।

मेष राशि– इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स आपके पास आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं।

वृषभ राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य में वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।

मिथुन राशि– मिथुन राशि के लिए आज का दिन उत्साह भरा रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। आज रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि– कर्क राशि के लिए आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको आय के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि– सिंह राशि के लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।

कन्या राशि– कन्या राशि वालों का आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया भी भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी।

तुला राशि– तुला राशि के लिए आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। कार्यस्थल पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूरे होंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि– इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी करमचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे।

धनु राशि– धनु राशि के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को लापरवाही करने से बचना चाहिए, मेहनत जारी रखें। आज अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर राशि– मकर राशि के जातेकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन मन मुताबिक है। बच्चों की तरफ से शुभ संदेश मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी।

कुंभ राशि– कुम्भ राशि के लिए आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है । आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें । आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। और घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

मीन राशि– मीन राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढ़िया रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *