आज रखा जायेगा शनि प्रदोष व्रत, शिव की पूजा का है आज विशेष महत्व-

नई दिल्ली। आज 31अगस्त माह का आखिरी दिन शनिवार है आज शनि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। आज के दिन भगवान शिव के साथ ही शनि देव की पूजा का विशेष महत्व है। आज शनिवार और शनि प्रदोष व्रत का शुभ योग बन रहा है। तो ऐसे में आज के दिन इन विशेष उपायों को करने से फल की प्राप्ति होगी। शनि प्रदोष के दिन क्या करना शुभ और फलदायी रहेगा।

1- अगर आपको हमेशा किसी न किसी चीज का भय बना रहता है, जिसके चलते आप तनाव महसूस करते हैं, तो आज के दिन सवा किलो काली उड़द और दो लड्डू मंदिर या किसी धर्मस्थल पर दान करें।

2- अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिविटी बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिनकिसी जरूरतमंद को काला कंबल भेंट करें।

3- अगर आप ऑफिस में अपने सहयोगियों का साथ बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन शनि मंदिर में सरसों का तेल दान करें। साथ ही शनि देव के मंत्र का 21 बार जप करें

मंत्र है- शं ऊँ शं नमः

4- अगर आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहते हैं तो आज के दिन कौए को रोटी खिलाएं। साथ ही शनि देव के मंत्र का 11 बार जप करें।

मंत्र है– शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः।

5- अगर आप अपने बच्चे की तरक्की चाहते हैं, तो आज के दिन किसी लौहार या बढ़ई को उसकी जरूरत की कोई वस्तु दान कर दें

6-अगर आपका किसी भी काम में मन नहीं लग रहा है, जिसके चलते आपको बिजनेस में भी नुकसान हो रहा है, तो आज के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही अपने चाचा या ताऊ को काले रंग की शर्ट गिफ्ट करें।

7- अगर आप अपने दांपत्य जीवन में खुशहाली बरकरार रखना चाहते हैं तो आज के दिन काली गाय के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर, उसे बूंदी का लड्डू खिलाएं। साथ ही उसके दाहिने सींग को छूकर आशीर्वाद लें।

8-अगर आप अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन कोई काला कपड़ा लेकर, उस पर काली उड़द की दाल रखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को दान कर दें।

9-अगर आप संतान प्राप्ति की चाह रखते हैं तो आज के दिन एक कांसे की कटोरी में सरसों का तेल लेकर, उसमें अपना चेहरा देखकर शनि का दान लेने वाले व्यक्ति को कटोरी सहित दान कर दें। अगर आप कांसे की कटोरी न ले सकें तो स्टील की कटोरी में डालकर दे दें।

10-अगर आप अपने परिवार की सुख-समृद्धि में वृद्धि करना चाहते हैं तो आज शनि प्रदोष के दिन शाम के समय रोटी पर सरसों का तेल चुपड़कर काले कुत्ते को खिलाएं।

11- अगर आप आर्थिक रूप से लाभ पाना चाहते हैं तो आज के दिन नीला पुष्प लेकर पीपल के पेड़ के पास रखकर घर वापस आ जाएं और घर आकर शनि देव के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है -;ऊं शं शनैश्चराय नम:।

12- अगर आप अपने सारे कष्ट को दूर करके एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो आज के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि के मंत्र का 21 बार जप करें।

मंत्र है- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *