इन पैरा खिलाडियों से मेडल की आस फ़्रांस की धरती पर गाड़ेंगे तिरंगा..

नई दिल्ली। पेरिस पैराओलम्पिक में भारतीय टीम ने दूसरे दिन एक स्वर्ण सहित कुल चार पदक अपने कब्जे मे किये थे जिसमें से तीन पदक निशानेबाजी में हाथ लगे भारत को अब इन खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भी पैरा खिलाड़ियों से पदक की प्रबल उम्मीद है। आज निशानेबाज उनहाल्कर और रुबीना फ्रांसिस से पदक लाने की उम्मीद रहेगी इसके साथ ही पैरा साईकलिंग में ज्योति गाडेरिया और अरशद शाइक भी पदक के दमदार दावेदार हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स में प्रवीण कुमार पुरुष भाला फेंक F57 वर्ग के फाइनल में अपनी चुनौती फेंकेंगे। पैरा तीरंदाज शीतल देवी भी महिला कंपाउंड वर्ग में होना जलवा दिखाने मैदान में उतरेंगी। ये सभी मुश्किलों को पार करने में सफल रहीं तो पदक ला सकती हैं।

जाने क्या है आज का पूरा कार्यक्रम-

पैरा बैडमिंटन-

मनदीप कौर बनाम केलिन ओरेलि विनोट – महिला एकल SL3 ग्रुप चरण (दोपहर 12 बजे से)

नितेश कुमार बनाम मोंगखोन बुनसुन – पुरुष एकल SL3 ग्रुप चरण ( दोपहर 1 बजकर 20 मिनट से)

मनोज सरकार बनाम जियानयआन यांग – पुरुष एकल SL3 ग्रुप चरण (दोपहर 2 बजे से)

सुकांत कदम बनाम सिरिपोंग टीमारोम – पुरुष एकल SL4 ग्रुप चरण (दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से)

तरुण बनाम लुकस मजुर – पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप चरण (दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से )

मनीषा रामदास बनाम क्यू जिया यांग – महिला एकल SU5 ग्रुप चरण (शाम 4 बजे से)

शिवाराजन बनाम क्रिस्टर्न कूम्बस – पुरुष एकल एसएच6 ग्रुप चरण (रात 10 बजकर 10 मिनट )

नित्या श्री बनाम लिन शुआंगबाओ – महिला एकल SH6 ग्रुप चरण (रात 10 बजकर 50 मिनट )

कृष्णा नागर बनाम नाथापोंग मीचाई – पुरुष एकल SH6 ग्रुप चरण (रात 11बजकर 30 मिनट )

शिवाराजन/नित्या बनाम क्राजेवस्की/ सिमोन – मिश्रित युगल SH6 सेमीफाइनल (देर रात 1 बजकर 30 मिनट)

पैरा निशानेबाजी

स्वरूप महावीर- उनहाल्कर – पुरुष 10 मीटर राइफल SH1 क्वालिफिकेशन (दोपहर 1 बजे से)

रुबीना फ्रांसिस – महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 क्वालिफिकेशन (दोपहर 3 बजकर 30 मिनट)

स्वरूप महावीर उनहाल्कर – पुरुष 10 मीटर राइफल SH1 फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (दोपहर 3बजकर 45 मिनट )

रुबीना फ्रांसिस – महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (शाम 6 बजकर 15 मिनट )

पैरा साईकलिंग-

ज्योति गाडेरिया – महिला C1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल क्वालिफाइंग (दोपहर 1 बजकर 40 मिनट)

अरशद शाइक – पुरुष C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल क्वालिफाइंग (दोपहर 1बजकर 49 मिनट )

ज्योति गाडेरिया – महिला स1-3 500 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (शाम 5 बजकर 10 मिनट )

अरशद शाइक – पुरुष C1-3 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल (क्वालिफाई करने पर) (शाम 5 बजकर 37 मिनट )

पैरा रोइंग-

अनीता/नारायण – PR3 मिश्रित युगल स्कल्स रेपेचेज (दोपहर 2 बजकर 40 मिनट )

पैरा तीरंदाजी-

सरिता बनाम एलोनोरा सारती – महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी कंपाउंड 1/8 एलिमिनेशन (शाम 7 बजे से)

शीतल देवी बनाम मारियाना जुनिगा – महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी कंपाउंड एलिमिनेशन (रात 8 बजकर 59 मिनट )

पैरा एथलेटिक्सप्रवीन कुमार – पुरुष भाला फेंक F57 फाइनल (रात 10बजकर 30मिनट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *