आज का राशिफल इन राशियों की चमक रही है किस्मत इनका होगा अचानक धन लाभ..

नई दिल्ली। आज 01 सितम्बर भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। चतुर्दशी तिथि कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि व्रत है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा और किन उपायों और किन सावधानियों को करके अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि-

मेष राशि के लिए आज पूरा दिन भाग्य आपके साथ रहेगा आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। परिस्थितियां को गुस्से में हल ना करें, धैर्य रखें अंजान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि- 

वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छे रिजल्ट देगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी काम बनेंगे, आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करें।

मिथुन राशि- 

मिथुन राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत की जरूरत है। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। आपकाी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। कोई दोस्त आपको सरप्राइज देगा। जिससे आपको ख़ुश होंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए आजका दिन फैंटास्टिक रहेगा। सही समय पर उचित फैसला लाभ देगा। नया काम ना शुरू करें। ऑफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। विरोधी ऑफिस के काम में आपसे राय मांगेंगे। सरकारी नौकरी में सुखद बदलाव आएगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। घर परिवार की बातें गहराई से समझेंगे।

कन्या राशि- 

कन्या राशि के लिए आज का दिन सामान्य प्रतिक्रिया देगा। घर पर ही परिवार संग धार्मिक काम करेंगे। ऑफिस के काम को संभलकर करें। किसी से उलझने से बचें। नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है।

तुला राशि-

तुला राशि के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी काम को जल्द पूरा करें। बाहर की चीजों को खाने से बचें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आज भाग्यशाली रहेगा। किसी काम के लिए आप कई बड़े फैसले लेंगे। सेहत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा।

धनु राशि-

धनु राशि के लिए आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यक्तिगत काम से घबराएं नहीं। किसी परिजन बड़ी उपलब्धि मिलेगी। नए प्रजोक्ट में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – 

मकर राशि के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज बातचीत में मधुरता रखें। उच्च अधिकारी से मुलाकात होगी। नया काम शुरू हो सकता है। लेखकों को खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ राशि- 

आज का दिन खास रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी संग रिश्ते मधुर रहेंगे। सकारात्मक सोच हितकर होगी। अचानक धनलाभ होगा।

मीन राशि –

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होगा। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। बच्चे खेलकूद में बिजी रहेंगे। अपनों सेहत का ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *