जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह- अपर श्रम आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

सलोनी तिवारी: कानपुर: जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन प्राचार्या प्रोफेसर रंजू कुशवाहा के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती सौम्या पांडे (आईएएस), अपर श्रम आयुक्त, कानपुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस की भावना को और सशक्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन डॉक्टर आकांक्षा गुप्ता ने कुशलतापूर्वक किया।

मुख्य अतिथि सौम्या पांडे ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में संविधान के महत्व और उसके निर्माण के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भारत का संविधान हमें न्याय, समता और बंधुता के साथ जुड़ने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी स्मरण किया।

कार्यक्रम के अन्य मुख्य आकर्षण में संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत “सूरज बदले चंदा बदले” की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसमें तबला संगत कुमारी सलोनी साहू ने की।

महाविद्यालय के सचिव श्री आशीष सिंह चौहान ने अपने विचार रखते हुए संस्थान की प्रगति और उच्च स्तर तक ले जाने के अपने प्रयासों पर बल दिया।

समारोह में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का सफल समापन सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉक्टर खुशबू के निर्देशन में हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *