सलोनी तिवारी: कानपुर नगर में विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए श्री सहस्त्र चण्डी महायज्ञ का आयोजन 29 जनवरी 2025 से 9 फरवरी 2025 तक सुनिश्चित किया गया है। इस पवित्र यज्ञ का आयोजन रामलीला ग्राउंड, गोविन्द नगर में किया जाएगा।
श्री शिव मुनि जी महाराज ने अंशिका मीडिया टीम की एडिटर सलोनी तिवारी से बातचीत के दौरान बताया कि इस महायज्ञ को ॐकारेश्वर के प्रख्यात 65 आचार्यों द्वारा संपन्न किया जाएगा। यह आयोजन श्रद्धालुओं और भक्तों के लिए एक आध्यात्मिक अवसर प्रदान करेगा।
कलश यात्रा 30 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे सिंधी धर्मशाला से प्रारंभ होगी। श्रद्धालु इसमें बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन की शुभ शुरुआत करेंगे।
यज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल भंडारा का आयोजन रविवार, 9 फरवरी 2025 को होगा, जिसमें सभी श्रद्धालु भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।
इस भव्य आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति, सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रचार-प्रसार करना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ को सफल बनाने का अनुरोध किया है।